Skip to content
Home » Sarkari Yojna » Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration 2021

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration 2021

pradhan mantri fasal yojana online

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration : चलिए आज जानते हैं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन के बारे में, प्रधानमंत्री बीमा योजना ऑनलाइन |Pradhan Mantri Bima Yojana Online|  आवेदन कैसे किया जाए और साथ ही जानेंगे इस योजना के तहत लगने वाले जरूरी दस्तावेजों के बारे में,  बीमा प्रीमियम के बारे में,  Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Form | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration 2021 की पूरी प्रक्रिया के बारे में,  अगर आप ऐसे ही यह पोस्ट पूरा पढ़ते रहे तो आपको इस योजना के तहत सभी जानकारी इसी पोस्ट में मिल जाएंगी तो चलिए शुरू करते हैं…


Summary Of Article Show

PM Fasal Bima Yojana – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

 तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है | Pradhan Mantri Fasal Bina Yojana Kya Hai | देखें दोस्तों,  हम सभी जानते हैं कि खेती हमारे जीवन का बहुत ही अहम हिस्सा है, अगर किसान खेती नहीं करेगा तो हमें अनाज मिलना भी मुश्किल होगा |

यह तो हम सभी मानते हैं कि किसान और फसल हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है, पर क्या आपने कभी सोचा है कि उन किसानों को कितनी आमदनी प्राप्त होती होगी एक फसल की |

मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि एक किसान को फसल करने में जो मेहनत लगती है और फसल के बाद जो उससे आमदनी आती है आज के समय में  बहुत कम है | मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि  इतनी महंगाई के समय में किसान की आमदनी सिर्फ उतनी ही होती है जितनी वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके |

किसान अपनी फसल पर ही निर्भर होता है कि वह अपने आने वाले समय में, अपनी फसल को बेच कर अपना गुजारा चला सके |  यह योजना हमारे उन किसानों के लिए ही बनाई गई है, जो किसान फसल तो करते हैं, पर प्राकृतिक आपदाओं की वजह से उनकी फसल खराब हो जाती है | प्राकृतिक आपदा जैसे, सूखा पड़ जाना, बाढ़ आ जाना, टिड्डियों का आक्रमण, आदि |

इन सभी तरह की प्राकृतिक आपदाओं से खराब होने वाली फसलों के लिए ही यह बीमा योजना बनाई गई है ताकि किसान कभी भी अपनी फसल को लेकर ज्यादा चिंतित ना हो ए और फसल के लिए ऐसा ना सोचे कि खेती करना वह बंद कर दें |


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना नई अपडेट – Fasal Bima Yojana 2021 New Update

देखिए दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , प्राकृतिक आपदा के कारण  खराब होने वाली किसानों की फसलें, उनके नुकसान की भरपाई करने के लिए यह योजना शुरू कराई गई है | भारत में ऐसी बहुत सी जगह है, जहां पर भारी बारिश होती है तो कहीं जगह ऐसी है जहां पर सूखा पड़ा रहता है |

इन्हीं सब प्राकृतिक आपदाओं की वजह से फसल का नुकसान काफी बड़ी मात्रा में होता है | अगर फसल को प्राकृतिक आपदा के कारण कोई नुकसान होता है तो 72 घंटे के अंदर शिकायत स्थानीय कृषि कार्यालय किसान हेल्पलाइन | Local Agriculture Office Farmers Helpline | पर अपनी शिकायत जरूर दर्ज कराएं,

और इसके अलावा आप फोन से भी शिकायत क्रॉप इंश्योरेंस ऐप | Crop Insurance App | पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और अगर आपको इस योजना के तहत कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी हो तो इस योजना का हेल्पलाइन नंबर  1800 1801 551  पर फोन करके आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

योजना का पुरा नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
विभाग (Department) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture and Farmers Welfare)
योजना शुरू हुई 18 फरवरी 2016
योजना शुरू करने वाली सरकार केंद्रीय सरकार (Central Government Of India)
योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब हो रही फसल की वजह से किसान की आत्महत्या को रोकना
बीमा की अधिकतम राशि दो लाख रुपए तक
आवेदन की शुरुआती तारीख अभी योजना आरंभ है
खरीफ फसल का समय अप्रैल से जुलाई तक
रबी फसल का समय अक्टूबर से दिसम्बर तक
आवेदन की अंतिम तिथि (खरीफ फसल के लिए ) 31 जुलाई
(Last Date) (रबी फसल के लिए) 31 दिसंबर
आवेदन करने के तरीके ऑफलाइन/ ऑनलाइन उपलब्ध है
Offline/Online Available
Official Website https://pmfby.gov.in
Helpline Number 1800-1801-551

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  के बीमा की प्रीमियम राशि – Crops & Premium In PMFBY Scheme

देखें दोस्तों  यह तो हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हम किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक बीमा आयोजित की गई है | इससे किसानों को बहुत ही लाभ प्राप्त होगा, परंतु यह लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को इस बीमा के प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा | देखिए यह प्रीमियम हर एक फसल के लिए अलग अलग होता है |

अगर बात करें रबी फसल के लिए तो इसका प्रीमियम अलग आता है और बात करें खरीफ फसल के लिए तो इसका प्रीमियम भुगतान अलग दिया जाता है | यह प्रीमियम राशि और दूसरी प्राइवेट बीमा योजना के मुकाबले बहुत ही कम होती है, हर फसल के अनुसार अलग-अलग प्रीमियम राशि देनी होती है, उसको हमने नीचे विस्तार में इस सारणी में बताया हुआ है :

S.No. फसल किस प्रकार की है किसान द्वारा बीमा योजना के लिए दिया जाने वाला प्रीमियम राशि का प्रतिशत
1 वार्षिक वाणिज्यिक एवं बागवानी फसलें 5%
2 खरीफ फसल 2%
3 रबी फसल 1.50%

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना Updated

यहां नीचे 2 वर्षों के बीच का डाटा उपलब्ध कराया हुआ है :

डाटा उपलब्ध वर्ष किसान द्वारा दिया गया प्रीमियम प्रीमियम के अनुसार नुकसान के समय दी गई किसान को राशि
2016 900 Rs. 15000 Rs.
2019 600 Rs. 30000 Rs.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2021 के तहत भारत सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य यही था कि वह प्राकृतिक आपदाओं की वजह से हो रहे किसानों के नुकसान,  बहुत से संबंधित चिंताओं से मुक्त करने के लिए, सरकार ने यह योजना भारत किसानों के लिए बनाई है |

साथ ही एक उद्देश्य और था इस योजना के पीछे कि  जो किसान शुरुआत से खेती करते आए हैं उन्हें कोई नुकसान न उठाना पड़े और साथ ही उनकी रूचि फसल उगाने में और खेती करने में हमेशा इसी तरह बनी रहे |


PMFBY के लाभ – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ

यह तो हम सभी जानते हैं कि भारत सरकार जब भी कोई योजना बनाती है, तो उसके पीछे भारत के नागरिकों का कहीं ना कहीं भला करने के लिए बनाती है | इसी तरह Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2021 के  साथ भी किसानों के लिए बहुत से लाभ जुड़े हुए हैं | चलिए उन्हें विस्तार से जानते हैं:

  • किसानों के लिए सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण लाभ यही  है कि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से  होने वाली फसलों का नुकसान का बीमा दिया जाएगा |
  • अगर फसल प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा पड़ना, बाढ़, टिड्डियों का आक्रमण आदि की वजह से फसल में नुकसान होता है, तो इस बीमा के  द्वारा किसान अपनी फसल के नुकसान का लाभ उठा सकता है |
  • हम सभी जानते हैं कि फसल खराब होने के  बाद, किसान फिर दुबारा फसल करने के लिए सौ बार सोचता है, क्योंकि नुकसान हुई फसल के कारण उन्हें बहुत ही भारी नुकसान उठाना पड़ता है | इन्हीं सब मामलों को बंद करने के लिए सरकार ने यह योजना बनाई है ताकि किसानों की रूचि फसल करने में वैसी ही बनी रहे जैसे पहले थी |
  • इस बीमा योजना के द्वारा फसल में हुए नुकसान की भरपाई  के लिए लगभग ₹ 200000 तक का मुआवजा दिया जाता है |
  • यह  दूसरी प्राइवेट बीमाओ के मुकाबले बहुत ही कम बीमा प्रीमियम लेता है, खरीफ फसल के लिए 2% और रबी फसल के लिए 1.5% तक का प्रीमियम लेता है |

पीएम फसल बीमा योजना के लिए जरूरी

देखिए इस योजना से जुड़ने के लिए क्या-क्या जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए और क्या-क्या बातें जरूरी है, चलिए जानते हैं :

  • इस योजना का लाभ भारत के सभी किसान उठा सकते हैं |
  • इस योजना की मदद से आप अपनी खेती का बीमा करवा सकते हैं और अगर आपने खेती उधारी पर ली है, तो उसका बीमा करवा सकते हैं |
  • अगर  किसान ने खेती के लिए बीमा पहले से ही करवा रखा है और फिर भी दोबारा उसी खेती का बीमा  करवाता है, तो यह कानूनी अपराध माना जाएगा |

पीएम फसल बीमा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज – PMFBY Ke Jaruri Documents

चलिए जानते हैं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के फॉर्म भरने के लिए कौन कौन से कागजों की जरूरत पड़ती है :

  1.  ID Proof :  किसान का ID Card, जैसे कि  उनका पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि |
  2. Ration Card :  किसान का  राशन कार्ड,
  3. Bank Account :  किसान जिस भी  बैंक से अपना बीमा जुड़वाना चाहता है, उस बैंक का अकाउंट नंबर चाहिए |
  4. Photo :  दो पासपोर्ट साइज फोटो
  5. अगर  किसान ने खेती किराए पर ली है, तो उस खेती के मालिक और आपके बीच का इकरारनामा यानी कि एग्रीमेंट (Agreement) की एक फोटो कॉपी |
  6. जिस भी  खेती का बीमा कराना चाहते हैं, उस खेती का खसरा नंबर और साथ ही उस खेती के पेपर चाहिए होंगे |
  7. खेत में आपने फसल के लिए बुवाई कर दी है , उसका सबूत पेश करना होगा | इसके लिए आप अपने गांव के सरपंच या पटवारी से पत्र भी लिखवा सकते हैं |

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration Last Date :  मैं आपकी जानकारी के लिए बताना चाहती हूं कि हर साल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का समय,  खरीफ फसल के लिए 31 जुलाई तक का होता है और रबी फसल के लिए 31 दिसंबर तक के लिए होता है |


Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration 2021

चलिए दोस्तों आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाएगा | PMFBY Online Registration की पूरी प्रोसेस को नीचे Step-By-Step विस्तार से बताया गया है :

Step 1: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए, सबसे पहले आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होगा | वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है :

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Form Link

Step 2: इसी के साथ आपके सामने एक ऑप्शन दिखाई देगा Farmer Corner के नाम से, रजिस्ट्रेशन के लिए आपको ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |

PMFBY-website - Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration

Step 3: इसके बाद आपको एक नया पेज खुलेगा | जहां पर आपको Login For Farmer और Guest Famer के नाम से ऑप्शन दिखाई देगा,  हमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए Login For Farmer पर क्लिक करना है |

login-for-PMFBY-Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration

Step 4: देखिए दोस्तों अगर आप तो रजिस्ट्रेशन पहली बार कर रहे हैं, तो आपको नीचे दिए गए Don’t Have Registered Mobile No. पर क्लिक करें |PMFBY-registration

Step 5: इसी के साथ आपको एक नया फॉर्म खुला हुआ नजर आएगा | आपको उस फॉर्म में अपनी यानी किसान की सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी  और उसके बाद उसे Create User पर क्लिक करना होगा |

PMFBY-formPMFBY-Form-1

पूरा फॉर्म सही भरने के बाद और सबमिट होने के बाद | आपके सामने Successful लिखा हुआ दिखाई देगा, इसका मतलब यह है कि आपका फॉर्म सही तरीके सबमिट कर दिया गया है |


PMFBY के लिए ऑफलाइन आवेदन – PMFBY Offline Registration

देखिए दोस्तों आज के समय में काफी लोग ऐसे भी हैं, जो ऑनलाइन फॉर्म भर के अप्लाई करने में विश्वास नहीं रखते हैं | जितना कि वह ऑफलाइन जाकर अपने सारे Document Submit करके तसल्ली पाते हैं | तो आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑफलाइन फॉर्म | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Offline Form | के लिए,

आप किसी भी नजदीकी बैंक, जन सेवा केंद्र या फिर बीमा एजेंट के द्वारा उनसे Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Form लेकर उसे वही जमा करवा सकते हैं | पर ध्यान रखे आपको योजना से संबंधित सभी दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे |


Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Status Check Online

चलिए आप जानते हैं कि आखिर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की स्थिति कैसे पता करें :

Step 1: इसके लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की वेबसाइट पर जाना होगा :

Official Website : Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Form Link

Step 2: आपको सामने Application Status का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर आपको क्लिक करना है |

PMFBY-website-1-Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration

Step 3: आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, जिसमें लिखा होगा Check Application Status,  इसमें आपको अपना Receipt Number नंबर भरना है और नीचे दिए गए Check Status के ऑप्शन को क्लिक करना है |

PMFBY-check-Status

 यह Steps Follow करने के बाद, एक नया पेज खुलेगा | उसमें आपको अपनी बीमा की स्थिति बताई गई होगी |


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऐप डाउनलोड – Crop Insurance App Download

देखिए दोस्तों भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए ना कि सिर्फ एक वेबसाइट बनाई है, बल्कि आप किसानों के लिए एक मोबाइल ऐप भी जारी की है, आप इस एप के द्वारा भी अपने सभी योजना से जुड़े हुए कार्य आसानी से कर सकते हैं, आपके द्वारा प्रधानमंत्री बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं |

अपने स्टेटस का पता भी भर सकते हैं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है आपको बनाने की, किसान अपनी प्रीमियम राशि ऐप द्वारा खुद ही कैलकुलेट कर सकता है | तो चलिए हम जानते हैं इसे मोबाइल में कैसे डाउनलोड किया जाएगा ?

Step 1:  सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Google Play Store खोलना होगा, जहां से आप अपने सभी App Download करते हैं |

Step 2:  इसके बाद आपको ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में PMFBY सर्च करना होगा, आपके सामने Crop Insurance का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको ऑप्शन पर क्लिक करना है |

Step 3:  और फिर आपको Crop Insurance App को अपने फोन में Install कर लेना है |

crop-Insurance-app

Step 4:  आप जैसे ही यह ओपन करते हैं, आपको यहां अपने फोन नंबर डालकर लॉग इन करना होगा |


PMFBY Insurance Premium Calculate Kaise Kare – बीमा प्रीमियम राशि कैलकुलेट कैसे करे

आज कल लोग बहुत सवाल करते हैं कि आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रीमियम राशि कैसे कैलकुलेट करें ? इसी विषय में नीचे विस्तार से बताया गया है | आप उन  Steps को फॉलो करें:

Step 1: सबसे पहले आपको https://pmfby.gov.in/  पर जाना होगा |

Step 2: यहां आपको Insurance Premium Calculator  का ऑप्शन दिखाई देगा | उस पर क्लिक करें,

PMFBY-website-2-Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration

Step 3: इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको कुछ चीजें भरनी होगी जैसे कि आपने बीमा कौन सी फसल का कराया था, कौन से साल में कराया था, आपका डिस्ट्रिक्ट कौन सा है, राज्य कौन सा है | यही सब जानकारी आपको यहां देनी है,

insurance-premium-calculate

इसके बाद आपको नीचे दिए गए Calculate Button को क्लिक करना है, आपकी Insurance Premium Calculate होकर आपको यहां दिखाई जाएगी |

Read Also : Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Online Registration


Conclusion

देखिए दोस्तों अगर कोई भी किसान प्रधानमंत्री  फसल बीमा योजना 2021 | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration | का लाभ उठाना चाहता है, तो उसे बीमा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना बहुत ही जरूरी है | अगर कोई भी किसान अपनी फसल के लिए बीमा नहीं कराता है, तो वह इस योजना का लाभ उठाने  के लिए  असक्षम रहेगा | मुझे उम्मीद है दोस्तों आपको इस दी गई पोस्ट में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सभी जानकारी प्राप्त हो गई होंगी और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें |

1 thought on “Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration 2021”

  1. Pingback: Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana का आवेदन कैसे करें ? - Kab Kaha Kaise

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!