Skip to content
Home » TALLY/GST » E way Bill Cancel Kaise Kare In Hindi | E way Cancellation Process

E way Bill Cancel Kaise Kare In Hindi | E way Cancellation Process

E-way bill cancel kaise kare

E way Bill Cancel Kaise Kare : देखिए दोस्तों E way Bill बनाते समय कुछ गलतियां हो जाती हैं और हम E way Bill Form को Submit भी कर देते हैं, दोस्तों मैं आपको बताना चाहती हूं अगर E way Bill बनाते समय उसमें कोई भी जानकारी गलत दी जाती है या गलती हो जाती है और उसे हम Submit भी कर देते हैं, तो इस स्थिति में E way Bill को दोबारा Modify या कहे, उसे दोबारा सही नहीं किया जा सकता, आर्टिकल में हम जानेंगे कि E way Bill Cancel Kaise Kare | How To Cancel E way Bill In Hindi | E way Bill Cancel Process In Hindi | तो चलिए शुरू करते हैं…

E way Bill Cancel Krne Ki Wajah – Reason For Cancel E way Bill

देखिए दोस्तों E way Bill चार कारणों की वजह से Cancel किया जाता है :

  • Duplicate : अगर आपने एक ही माल के दो E way Bill जनरेट कर दिए गए हो, तो उस स्थिति में आप Duplicate E way Bill Reason चुन सकते हैं…
  • Data Entry Mistake : अगर E-way Bill बनाते समय कोई गलती हो जाती है, गलत Entry कर देते हैं जैसे कि
  1. दूसरी पार्टी का GSTIN नंबर गलत डाल दिया हो,
  2. माल पर Tax Rate गलत लगा दिया गया हो,
  3. शहर के पिन कोड गलत लिखे गए हो,
  4. HSN Codes गलत दिए गए हो….

दोस्तों यह सामान्य गलतियां हैं; जो कई बार E way Bill बनाते समय ध्यान ना देते वक्त हो जाती हैं; इन सभी तरह की गलतियों को हम Data Entry Mistake में डालेंगे…

  • Order Cancelled : अगर आपने E-way Bill जनरेट कर लिया है और उसी वक्त किसी कारणवर्ष आपका ऑर्डर Cancel हो जाता है तो उस स्थिति में हमें E way Bill भी Cancel करना पड़ता है…
  • Others : E way Bill करने का इसमें आप कोई भी वजह बता सकते हैं,

E way Cancel Period – E way Bill Cancellation Time Limit

 चलिए तो अब जानते हैं ई E way Bill करने की टाइम लिमिट,

  • देखिए E way Bill Generate करने के बाद अगर आप उसे Cancel करना चाहते हैं तो सरकार हमें 24 घंटे का वक्त देती है उस E way Bill को Cancel करने के लिए,
  • E way Bill कभी डिलीट (Delete) नहीं किया जा सकता; उसे सिर्फ Cancel किया जा सकता है; और Cancel भी वही Registered व्यापारी कर सकता है; जिसने E-way bill जनरेट किया हो;
  • देखिए अगर आप एक बार E way Bill Cancel कर देते हैं; और फिर भी उसी E way Bill नंबर को आप प्रयोग करते हैं; तो यह गैर कानूनी अपराध है,
  • और अगर E way Bill जनरेट हो चुका है; और उसका Verification Proper Officer की तरफ से भी हो चुका है; तो उस स्थिति में आप E way Bill Cancel नहीं कर सकते,

E way Cancellation Process In Hindi

Step 1 : सबसे पहले E way Bill System की Official Website पर जाइए और Login करिए, नीचे दिए गए लिंक के द्वारा भी आप E way Bill System की वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं,

E way Bill System Website Link : https://ewaybill.nic.in/

Step 2: Login करने के बाद आपको E way Bill System का Homepage दिखेगा, जहां आपको बाएं तरफ दिए गए Menu में से E way Bill के ऑप्शन को क्लिक करना होगा, आपके सामने एक Drop-down लिस्ट आ जाएगी, जिसमें आपको Cancel का ऑप्शन भी नजर आएगा, बिल्कुल नीचे दिए गए फोटो के अनुसार

E-way-bill-Home-page

cancel के बटन पर क्लिक करिए…

Step 3: यहां आपको E way Bill नंबर पूछा जाएगा, आपको यहां वहीं E way Bill नंबर भरना है जिसको आप Cancel करना चाहते हैं,  E way Bill नंबर भरने के बाद,

GO बटन पर क्लिक करिए…

Step 4: आपको यहां दिखेगा, जो भी E way Bill नंबर आपने भरा था, उसकी सभी जानकारी आपको दिखाई देगी :

E-way-bill - Eway bill cancel kaise kare

आप स्क्रीन को Scroll करेंगे, तो नीचे एक ऑप्शन दिखाई देगा, Select Reason का, जिसमें आपको पूछा गया होगा, वह कारण जिस वजह से आप भी यह E way Bill Cancel करना चाहते हैं, आप उस पर क्लिक करेंगे तो चार ऑप्शन दिखाई देंगे :

  1. Duplicate
  2. Data Entry Mistake
  3. Order Cancelled

  4. Others

E-way-bill-cancel-reason

इन चारों चीजों के बारे में हम आर्टिकल के शुरू में ही बात कर चुके हैं, तो आप यहां वही कारण चुनिए जिस वजह से आप E way Bill Cancel करना चाहते हैं…

Step 5: इसी के साथ नीचे दिए गए Cancel बटन को दबाइए,

E-way-bill-cancelled - Eway bill cancel kaise kare

आपको दिखाई देगा कि जो E way Bill आपको Cancel करना था, उस E way Bill पर अब बहुत बड़े अक्षरों में CANCELLED लिखा हुआ दिख रहा होगा ऊपर दिए गए फोटो की तरह, इसका मतलब यह है कि आपका ई वे बिल अब E way Bill Cancel हो चुका है इसी के साथ आप नीचे दिए गए EXIT बटन पर क्लिक करके वहां से बाहर आ सकते हैं..

Read Also: E way Bill Kaise Generate Kare ?

Conclusion

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने जाना कि E way Bill किन कारणों से Cancel किया जाता है, कितने समय के अंदर हमें E way Bill Cancel करना होता है, साथ ही E way Bill Cancel करने की पूरी प्रक्रिया को Step By Step जाना कि E way Bill Cancel Kaise Kare |

उम्मीद है आपको यह जानकारी समझ आई होगी; अगर कोई और प्रश्न आपके मन में आता है तो नीचे कमेंट करें; मैं पूरी कोशिश करूंगी आपके प्रश्नों का उत्तर जल्द से जल्द देने की…

1 thought on “E way Bill Cancel Kaise Kare In Hindi | E way Cancellation Process”

  1. Pingback: E-way bill kaise generate kare in hindi- Easy steps - Kab Kaha Kaise

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!