Skip to content
Home » TALLY/GST » E way Bill Kaise Generate Kare In Hindi | E way Bill Generate Process

E way Bill Kaise Generate Kare In Hindi | E way Bill Generate Process

E-way bill online generate kaise kare

E way Bill Kaise Generate Kare : चलिए आज जानते हैं E way Bill Kaise Banaya Jaye, कैसे इसे जनरेट किया जाए, क्या क्या इसके Steps होते हैं किसी E way Bill को जनरेट करने के लिए, किन तरीकों से E way Bill बनाया जाए ? आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे, E way Bill Generation Process के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं…

E way Bill Generate In Hindi

देखिए दोस्तों हम सभी जानते हैं कि | E-way Bill Kyu Banaya Jata H | आपकी जानकारी के लिए मैं फिर भी बताना चाहती हूं E way Bill हमारा ऑनलाइन बनने वाला वह बिल है जो कि हमारे सामान के ट्रांसपोर्टेशन (Transportation) के लिए बनाया जाता है और वह सामान जिसकी कीमत Rs. 50,000 या से अधिक हो और उसे एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजा जा रहा हो; उस वक्त हमें E way Bill बनाने की आवश्यकता पड़ती है…

E way Bill व्यक्ति बना सकता है, जिसने E way Bill Portal पर रजिस्ट्रेशन कियाकर रखा हो क्योंकि इस दौरान हमें E way Bill की Official वेबसाइट पर जाकर Login करना होता है, इसलिए अगर आपने E way Bill पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो सबसे पहले आप वहां जाकर रजिस्ट्रेशन कराइए और फिर E-way Bill जनरेट करिए, तो चलिए अब जानते हैं किन आसान तरीकों के द्वारा, E way Bill Generate Kaise Kare ?

Easy Steps To Generate E way Bill In Hindi

Step 1 : सबसे पहले  हमें E way Bill की Official वेबसाइट पर जाना होगा, आप नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके भी उस वेबसाइट तक आसानी से पहुंच सकते हैं,

E way Bill System Official Website : https://ewaybill.nic.in/

E-way bill official website

इसके बाद आपको स्क्रीन पर लॉगइन का ऑप्शन दिखेगा उसे आप क्लिक करिए, वहां आपको तीन चीजें पूछे जाएंगे,

  1. USERNAME : यहां आपको अपना यूजरनेम भरना, यूजरनेम के तौर पर यहां हमें अपना जीएसटी नंबर भरना होगा ,
  2. PASSWORD : यहां हमें  वह पासवर्ड भरना होगा, जो रजिस्ट्रेशन करते वक्त दिया गया था,
  3. ENTER CAPTCHA : नीचे दिए गए खाली बॉक्स में आपको जो अक्षर सामने दिए गए हैं, बिल्कुल वैसे ही आपको उस बॉक्स में भरना होगा..

नीचे दिए गए फोटो के अनुसार आपको सारी जानकारियां भरनी होगी; और फिर आपको नीचे दिए गए Login ऑप्शन को क्लिक करना होगा;

E-way bill login

Step 2 : इसी के साथ हम E way Bill के Main Menu पर पहुंच जाएंगे, यहां हमें सामने स्क्रीन के बाएं तरफ (Left Side) कुछ ऑप्शंस दिखेंगे, E way Bill जनरेट करने के लिए हमें e-Waybill के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जो कि लिस्ट में सबसे पहला ऑप्शन दिया गया है,

इसे क्लिक करने के बाद हमें Drop-down Menu दिखेगा जिसमें से हमें Generate New ऑप्शन पर क्लिक करना होगा,

E-way home page

Step 3 : इसी के साथ हम E way Bill Form पर पहुंच जाएंगे, तो चले हम इसे भरना शुरू करते हैं…

E-way bill form - E-way bill kaise generate kare

  • Supply Type : यहां आपको Outward/ Inward में से एक ऑप्शन चुनना होगा; अगर आप सामान भेज रहे हैं तो आप Outward चुनिए और अगर आप सामान किसी और जगह से मंगवा रहे हैं तो आप Inward चुनिए..
  • Sub Type : यहां आपको अपने सामान के अनुसार ऑप्शन पर क्लिक करना होगा; अगर आप सामान सप्लाई कर रहे हैं या  सामान किसी और जगह से आ रहा है तो सप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करें और अगर सामान आप देश के बाहर भेज रहे हैं, एक्सपोर्ट कर रहे हैं; या जॉब के लिए भेज रहे हैं, उसके अनुसार ऑप्शन पर क्लिक करिए…
  • Document Type : यहां आपको डॉक्यूमेंट का टाइप चुनना होगा; अगर आप E way Bill जनरेट करने के लिए Tax Invoice का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यहां Tax Invoice चुनिए,
  • Document No. : आपको अपने Invoice/Document का नंबर लिखना होगा…
  • Bill From :
  1. Name : यहां आपको अपनी कंपनी का पूरा नाम लिखना होगा,
  • Dispatch From :
  1.  Address : जहां से सामान भेजा जा रहा है वहां का पूरा पता बना होगा; अगर आपको सामान अपनी कंपनी के Address ही भेज रहे हैं तो यहां वह पता भरिए,
  2. Place : यहां आपको वह जगह का नाम भरना होगा, जहां से आप सामान भेज रहे हैं,
  3. Pin code : और आपके Address के अनुसार ही आपको  वहां का Pin code भरना होगा,
  • Bill To :
  1. Name : जिन्हें आप सामान भेज रहे हैं उस कंपनी का यहां नाम लिखना होगा,
  2. GSTIN : यहां आपको उसी कंपनी का GSTIN नंबर लिखना होगा,
  • Ship To :
  1. Address : जहां आप सामान भेजना चाहते हैं वहां का आपको यहां पूरा पता भरना होगा,
  2. Place : यहां आपको उस जगह का नाम लिखना होगा,
  3. Pin code: और आपके Address के अनुसार ही आपको वहां का Pin code भरना होगा,
  • Item Details :
  1. Product Name : यहां आपको अपने सामान का नाम लिखना होगा;
  2. Description : आपको उस सामान के बारे में थोड़ा विस्तारपूर्वक बताना होगा; जैसे कि यह सामान किस काम आता है;
  3. HSN Code : यहां आपको अपने सामान का HSN Code लिखना होगा;
  4. Quantity : आपको यहां अपने सामान की मात्रा बतानी होगी, कि कितनी Quantity है;
  5. Unit : यहां आपको अपने सामान की यूनिट बतानी होगी, जैसे कि आप अपना सामान किस में माफ रहे हैं, जैसे कि Nos, Kgs, etc.
  6. Taxable Value : अपने सामान की कीमत को यहां लिखना होगा;
  7. CGST/ SGST Rate (%) : अगर आप सामान अपने ही राज्य में एक जगह से दूसरी जगह भेज रहे हैं, तब आपको यहां अपने सामान पर लगे Tax Rate को चुनना होगा, i.e. 0, 5, 12, 18 etc.
  8. IGST Rate (%) : यहां आपको अपने सामान पर लगे Tax Rate को चुनना होगा, i.e. 0, 5, 12, 18 etc.
  • Transportation Details :
  1. Transporter Name : यहां आपको अपने ट्रांसपोर्ट का नाम लिखना होगा, जिस भी ट्रांसपोर्ट द्वारा आप सामान भेज रहे हैं उसका नाम यहां लिखिए,
  2. Transporter ID : और उसी ट्रांसपोर्टर की Transporter ID आपको यहां लिखनी होगी, अगर आप सामान किसी ट्रांसपोर्ट से भेज रहे हैं तो उनका GSTIN नंबर आप यहां भर सकते हैं..

E-way Bill part B - E-way bill kaise generate kare

PART B 

अगर आप अपना माल अपने ही वाहन या किराए के वाहन से भेज रहे हैं; तो उसकी स्थिति में आपको E way Bill Form का Part B भी भरना होगा;

  1. Mode : यहां आपको चुना हुआ कि आप अपना सामान कैसे भेज रहे हैं ? अगर By Road भेज रहे हैं तो By Road चुनिए,
  2. Vehicle No. : यहां आपको वाहन का नंबर लिखना होगा;

तो दोस्तों यहां हमने अपना E way Bill पूरी तरह से भर दिया है; अब अगर हमें Form Submit करने से पहले एक बार देखना है; तो आपको नीचे Preview का बटन दिया हुआ है, आप उस पर क्लिक करके Form दोबारा चेक कर सकते हैं..

E-way bill preview - E-way bill kaise generate kare

अब जब हमने अपना Form चेक भी कर लिया है तो अब आप इसे Submit करने के लिए, नीचे दिए गए Submit के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे जमा करिए,

दोस्तों आपको नीचे दिए गए फोटो के अनुसार स्क्रीन दिखाई देगी,

अब हमारा ई वे बिल जनरेट हो चुका है, जो जानकारी आपने फॉर्म में भरी थी; वही जानकारी आपको इस स्क्रीन पर दिखाई देगी; और साथ ही आपको अपना ई वे बिल नंबर भी प्राप्त होगा,

E-way bill number - E-way bill kaise generate kare

अगर आप अपने ई वे बिल को Print करना चाहते हैं; तो नीचे दिए गए Print ऑप्शन पर क्लिक करके; आप उसका Print भी निकाल सकते हैं…

Read Also: E way Bill Cancel Kaise Kare 

Conclusion

तो दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आप को बड़े ही आसान तरीके से बताया कि E way Bill Kaise Generate Kare | Step-By-Step E-way Bill Generate Process | क्या-क्या जानकारियां उनमें बतानी होती है, उम्मीद है कि आपको आर्टिकल समझ आया होगा,

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है; तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और साथ ही इससे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!